नारी
नारी.....
ईश्वर की बनाई खूबसूरत रचना...
जब मैंने जन्म लिया,वहां "एक नारी" थी जिसने मुझे थाम लिया......
!! मेरी माँ !!
बचपन में जैसे जैसे मैं बड़ा होता गया "एक नारी" वहां मेरा ध्यान रखने और मेरे साथ खेलने के लिए मौजूद थी.....
!! मेरी बहन !!
जब मैं स्कूल गया "एक नारी" ने मुझे पढ़ने और सिखाने में मदद की......
!! मेरी शिक्षिका !!
जब भी मै जीवन से निराश और हताश हुआ और जब भी हारा तब "एक नारी" ने मुझे संभाला ...
!! मेरी महिला मित्र !!
जब मुझे सहयोग,साथी और प्रेम की आवश्यकता हुई तब "एक नारी" हमेशा मेरे साथ थी.....
!! मेरी पत्नी !!
जब भी मैं जीवन में कठोर हुआ तब "एक नारी" ने मेरे व्यवहार को नरम कर दिया.....
!! मेरी बेटी !!
जब मैं मरूँगा तब भी "एक नारी" मुझे अपने गोद में समा लेगी.......
!! धरती माँ !!
मेरे दोस्तो यदि आप पुरुष हैं तो हर नारी का सम्मान करें
और यदि आप महिला हैं, उन में से एक होने पर गर्व करें !! ❤️

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें